Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर में डीजल चोरों ने टायर मिस्त्री को मारी गोली

Nirsa : निरसा (Nirsa)  देवली स्थित कार्मेल स्कूल के समीप जीटी रोड पर बुधवार की देर रात लगभग 3 बजे डीजल चोरों ने आरिफ रजा नामक नामक टायर मिस्त्री को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली उसके दाहिनी ओर पंजरा में लगी है. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल के आसपास जी टी रोड सिक्स लेनिंग का काम चल रहा है. समीप ही रतन होटल के सामने निर्माण कंपनी का तीन हाइवा खड़ा था, जिस पर चालक सो रहे थे.रात करीब 3.5 बजे टायर मिस्त्री मो आरिफ रजा लघुशंका के लिए उठा. उसकी नजर हाइवा से तेल निकालते कुछ लोगों पर पड़ी. वह चोर-चोर हल्ला करने लगा. खिन्न होकर डीजल चोरों ने उस पर गोली चला दी. इस बीच हाइवा पर सो रहे चालक दिनेश, मनोज एवं भोलानाथ भी नीचे उतर कर हल्ला करने लगे. नाराज होकर डीजल चोरों ने दिनेश के सिर पर पिस्टल सटाकर चुप रहने की धमकी दी. यह देख भोलानाथ और मनोज चोर चोर हल्ला करते हुए भाग खड़े हुए. ग्रामीणों के जुटने की आशंका से डीजल चोर भी भयभीत होकर फायरिंग करते हुए लाल रंग की फोर व्हीलर गाड़ी से गोविंदपुर की ओर भाग निकले. भागने से पूर्व चोरों ने दो हाइवा से करीब एक सौ लीटर डीजल निकाल लिया था. डीजल चोरों की संख्या 6 थी. इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही डीएसपी अमर कुमार पांडे व थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. घायल मो आरिफ को स्थानीय यशरूप नर्सिंग होम लाया गया, जहां से उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर, धर्मपुर, कलवारी (बिहार) निवासी मो गुलाम नबी का पुत्र है. वह अपने मामा निजाम अंसारी की देखरेख में पंचर बनाने का काम करता है. रात में अपने गैराज में ही सो जाता है. पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. सभी डीजल चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही