Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पिछले दो दिनों से धनबाद जिले में अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ रहा है. परंतु न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. 7 अप्रैल को जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है. तापमान का यह अंतर स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है. मौसम लोगों को बीमार बना रहा है. ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. पिछले चार दिनों से धनबाद जिले का मौसम शुष्क बना हुआ है. सुबह से ही धूप तीखी हो रही है. 9 बजते ही गर्मी झुलसाने वाली गर्मी का एहसास हो रहा है. इससे आम जनजीवन हलकान है. दोपहर में तीखी धूप के साथ हवा भी लू का एहसास कराने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. हालांकि इससे धनबाद जिले के तापमान पर आंशिक असर पड़ेगा. [wpse_comments_template]
धनबाद: अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर लोगों को बना रहा बीमार
Leave a Comment