Search

 
 
 

धनबाद : डिजिटल सदस्यता अभियान चला अधिक से अधिक नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ें- ब्रजेंद्र

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-administration-will-crack-down-on-food-shops-without-license/">

(Dhanbad) जिला कांग्रेस कार्यालय में 25 सितंबर को नए नगर व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई. जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया गया. ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रखंड व नगर अध्यक्ष संगठन की मजबूती के लिए तत्परता के साथ काम करें. डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं. उन्होंने सभी नगर व प्रखंड कमेटियों को 10 अक्टूबर तक 31 सदस्यों की कार्यकारिणी कमेटी का गठन कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रखंड एवं नगर के पंचायत एवं वार्डों में बैठक कर 10 नवंबर तक पंचायत व वार्ड कमेटी का गठन करें. बैठक में प्रखंड व नगर अध्यक्षों ने भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-relationship-made-with-woman-on-the-pretext-of-job-victim-wandering-for-justice/">धनबाद

:  नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाया संबंध, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही