Search

धनबाद : तोपचांची में जर्जर मकान गिरा, दो महिलाएं जख्मी

Topchanchi : तोपचांची (Topchanchi) पंचायत के हरिजन टोला में 28 अप्रैल को जर्जर मकान गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घायलों में राकेश दास की पत्नी सीता देवी व स्वर्गीय हारू दास की पत्नी शांति देवी शामिल हैं. दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं. दोनों अपने घर में के दैनिक कार्य में जुटी थीं, तभी अचानक मकान का एक हिस्सा उन पर गिर गया. ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर स्थिति में मलबे से निकालकर 108 एंबुलेंस से साहूबहियार स्थित सीएचसी भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस बीच, ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी पीएम आवास योजना का लाभ प्रखंड के जरूरतमंदों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है. सीता देवी तथा शांति देवी के पड़ोसी गणेश कुमार दास ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम रहने के बावजूद अभी तक इन्हें आवास नहीं मिल पाया है. अगर पीएम आवास मिला रहता तो महिलाएं हादसे का शिकार नहीं होतीं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/mann-ki-baat-will-be-broadcast-at-100-places-in-every-assembly-of-dhanbad-district/">

धनबाद जिले की हर विधानसभा में 100 स्थानों पर होगा ‘मन की बात’ का प्रसारण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp