Katras : जैक बोर्ड की इंटर विज्ञान की परीक्षा में कतरास कॉलेज की छात्रा डिम्पल कुमारी ने 500 में 429 अंकर लाकर कॉलेज टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. डिम्पल कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती है. उसने बताया कि 6 जून को होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होगी. डिम्पल के पिता रामप्रवेश राम प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि माता संयोगिता देवी गृहिणी हैं. डिम्पल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुकुल कतरास के निदेशक डॉ. रंजीत कुमार को दिया है. [wpse_comments_template]
धनबाद : इंटर साइंस में कतरास कॉलेज की टॉपर बनी डिम्पल
Last Updated: May 24, 2023 12:00 AM (IST)