Dhanbad: कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन (CMOAI) अपेक्स बॉडी का चुनाव परिणाम 6 जनवरी की देर रात जारी हुआ. 77 वोट के साथ दीनानाथ सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. 108 वोट के साथ संजय कुमार सिंह तथा 81 वोट के साथ एवी रेड्डी उपाध्यक्ष, 104 वोट के साथ सर्वेश सिंह सचिव, 111 वोट लाकर तारा साहू संयुक्त सचिव चुने गए हैं. इन सभी पदों के लिए चुनाव में कुल 20 उम्मीदवार खड़े थे. कुल 175 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सबसे अधिक 27 मतदाता एसईसीएल और सबसे कम 8 सीएमपीडीआईएल से थे. एसोसिएशन का कार्यकाल तीन साल का होगा. 9 साल के बाद चुनाव हुआ है. चुनाव को सफल बनाने में संजय सिंह का योगदान सराहनीय रहा. [wpse_comments_template]
धनबाद : सीएमओएआई एपेक्स कमेटी के अध्यक्ष बने दीनानाथ सिंह
Last Updated: Jan 06, 2023 12:00 AM (IST)