Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईसीएसई 10वीं में डिनोबिली सिंदरी की दो चचेरी बहनें बनीं स्कूल टॉपर

Sindri : आईसीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में डिनोबिली स्कूल सिंदरी का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा. बलियापुर की दो चचेरी बहनों ने स्कूल में टॉप किया है. प्राची सरिया 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में पहले स्थान पर रही, जबकि उसकी चचेरी बहन अदिति सरिया 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. पलक अग्रवाल 96 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर बनी है. सिंदरी की होनहार बेटी प्राची सरिया का चयन आकाश बायजूज ने किया है. कंपनी उसे शतप्रतिशत स्कॉलर देकर भुवनेश्वर में नीट मेडिकल की तैयारी करवा रही है. उक्त जानकारी प्राची के पिता बलियापुर बाजार निवासी व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने दी. वहीं प्राची की चचेरी बहन और व्यवसायी मिठू सरिया की पुत्री अदिति सरिया भी आकाश बायजूज भुवनेश्वर में शतप्रतिशत स्कॉलरशिप पर नीट की तैयारी कर रही है. दोनों बहनें बचपन से ही एक साथ पढ़ाई कर रही हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-of-4-lakhs-revealed-in-the-shop-of-agricultural-market-committee-thief-arrested637060-2/">धनबाद

:कृषि बाजार समिति की दुकान में 4 लाख की चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही