Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में डिनोबिली के छात्रों ने देखी उन्नत तकनीक

 

इंस्टीच्यूट इनोवेशन हब में दिखाई गई प्रयोगशालाएं, करियर बनाने में मिलेगी मदद

Dhanbad: डिनोबिली स्कूल एफआरआई डिगवाडीह के 25 छात्र-छात्राओं का समूह 21 जुलाई शुक्रवार को आईआईटी-आईएसएम पहुंचा. समूह में विद्यालय के दो शिक्षक भी शामिल थे. छात्र-छात्राओं को संस्थान के आई-2 एच बिल्डिंग (इंस्टीच्यूट इनोवेशन हब) में टेक्समीन, एसीआईसी और एनवीसीटीआई केंद्र स्थित प्रयोगशालाओं को दिखाया गया. आईआईटी-आईएसएम के आउटरिच प्रोग्राम के तहत स्कूली छात्रों को बुलाया गया था. निरीक्षण के बाद समूह में शामिल 12 वीं साइंस के छात्र शुभम ने बताया कि प्रयोगशालाओं को देखकर लगा कि आईआईटी-आईएसएम में उन्नत तकनीक विकसित की गई है. भविष्य में यहां तकनीकी क्षेत्र में और भी अनुसंधान होगा. कई तरह की तकनीक विकसित की जाएगी. छात्र-छात्राओं के साथ आए फिजिक्स के शिक्षक अरिजीत सिन्हा और केमिस्ट्री की शिक्षिका प्रोमिता ने बताया कि आईआईटी-आईएसएम के टूर का बढ़िया अनुभव रहा. छात्र-छात्राओं ने प्रयोगशालाओं को देखकर बहुत कुछ सीखा. इसका लाभ उन्हें करियर बनाने में मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही