Search

 
 
 

धनबाद : जगदंबा हार्ड कोक का निदेशक 10 लाख की ठगी में फरार, जमानत खारिज

 
Dhanbad : झूठ बोलकर 10 लाख रुपए की ठगी करने का आरोपी जगदंबा हार्ड कोक का निदेशक मनीष अग्रवाल फरार चल रहा है. मंगलवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने मनीष अग्रवाल की अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। अब पुलिस को उसकी तलाश है. मनीष अग्रवाल जगदंबा निवास धैया में रहने वाले कैलाश अग्रवाल का पुत्र है. ये है मामला : शांति विहार कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. थाने में दिए आवेदन में कहा कि मनीष अग्रवाल ने दोस्ती का हवाला देकर उनसे दस लाख रुपए की मांग की. कहा कि पैसे जल्द ही वापस कर दूंगा. उसकी बातों में आकर मनोज ने एमके ट्रांसपोर्ट नामक मनीष के फर्म के खाते में अपने साझेदारी फर्म वासुदेव फ्यूल्स एंड लाइम्स के खाते से दस लाख रुपये दे दिए. बाद में जब उन्होंने पैसे वापस करने की बात कही, तो मनीष टालमटोल करने लगा. कोर्ट नोटिस देने पर उसने एक माह में रकम लौटाने की बात कही, लेकिन नहीं लौटाया. अंत में उन्हें उकसे खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराना पड़ा. कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सहायक लोक अभियोजक समित प्रकाश ने कहा कि मनीष के विरुद्ध और भी लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गबन करने के आरोप पहले लग चुके हैं. ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए. इस पर कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-news-including-death-of-a-bike-riding-youth-after-being-hit-by-a-vehicle-on-nh-in-govindpur//">धनबाद

: गोविंदपुर में एनएच पर वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही