Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भारतीय टीम के रूस व बेलारूस के दौरे से लौटे सिंफर निदेशक

Dhanbad : सीएसआईआर के महानिदेशक और डीएसआईआर के सचिव डॉ. एन कलैसेल्वी के नेतृत्व में भारत का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 22 से 26 मई तक रूस और बेलारूस के दौरे पर रहा.  प्रतिनिधिमंडल में सीएसआईआर-सिंफर धनबाद के निदेशक प्रोफेसर अरविंद कुमार मिश्रा के अलावा देश के अन्य सीएसआईआर के निदेशक शामिल हुए. दौरा पूरा होने के बाद सिंफर के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने धनबाद लौटने पर 30 मई को बताया कि दौरे का उद्देश्य इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेशन एंड कंट्रोल प्रोसेस फार ईस्टर्न ब्रांच ऑफ द रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेस एवं खब्बारस्क फेडरल रिसर्च सेंटर ऑफ द फार ईस्टर्न ब्रांच ऑफ द रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के सहयोग से इंटेलिजेंट खनन प्रणाली उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर व विचार विमर्श करना था. उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों के साथ वार्ता में शोधकर्ताओं को खानों की सुरक्षा व उत्पादकता में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमता, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, इमेज प्रोसेसिंग आदि के बारे में अनुभव प्राप्त हुआ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-progress-in-rope-skipping-of-girls-shivang-tops-in-boys/">धनबाद

: लड़कियों की रोप स्किपिंग में प्रगति, लड़कों में शिवांग अव्वल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही