Search

 
 
 

धनबाद : पटना में जब्त सोने के बिस्किट मामले में निदेशालय की टीम पहुंची झरिया, 2 लोगों की खोज

 
Jharia : पटना राजस्व आसूचना निदेशालय (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम 5 जनवरी को झरिया पहुंची. टीम दो लोगों की खोज में आई थी. डीआरआई रिजनल यूनिट पटना के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर अभिषेक कमल के नेतृत्व में टीम झरिया थाना पुलिस के साथ पोद्दारपाड़ा मछली पट्टी निवासी दीपक कदम के घर पहुंची. मेन गेट पर ताला लगा हुआ था. टीम ने घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया है. इसके बाद राजा तालाब निवासी पंकज वर्मा के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर पंकज वर्मा के बारे मे जानकारी जुटाई. सूत्रों के अनुसार, टीम 9 दिसंबर 2022 को पटना रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में बरामद सोने के बिस्किट के सिलसिले में आई थी. पोद्दारपाड़ा मछली पट्टी निवासी दीपक कदम पेशे से आभूषण व्यवसायी हैं. पटना में सोना की बरामदगी के बाद से वह फारार हैं. उनके घर पर साटे गए इश्तेहार में उन्हें आधार कार्ड सहित सोने की खरीद-बिक्री से जुड़े कागजात के साथ 13 जनवरी को पटना राजस्व आसूचना निदेशालय कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया है. टीम में शामिल सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर अभिषेक कमल कुछ भी बताने से इनकार किया. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/1100-teachers-of-dhanbad-will-get-promotion-in-grade-4-priority-list-released/">धनबाद

के 1100 शिक्षकों को ग्रेड 4 में मिलेगी प्रोन्नति, वरीयता सूची जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही