Dhanbad : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी धनबाद में 3 फरवरी को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मंदबुद्धि के 30 मरीजों का चयन किया गया. शिविर में उपस्थित रेडक्रॉस के सचिव बंधु कच्छप ने बताया कि बहुत जल्द रेडक्रॉस परिसर में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में क्लिनिकल साइकोलॉजीस्ट एस के सिंह, रेड क्रॉस के सचिव बंधु कच्छप, कोषाध्यक्ष राम नारायण सिन्हा, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, स्वेतांबरा पाठक, लीला माजी, दिव्या भारती, कृतिका चौहान , खुशबू कुमारी मौजूद थे. ब्राजील की एक कंपनी के ऋतिक मौलिक एवं देवाशीष द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव के समक्ष रेडक्रॉस को 5001 रुपये सहयोग स्वरूप दिये गए. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-goshala-op-police-seized-illegal-coal/">सिंदरी
: गोशाला ओपी पुलिस ने किया अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]
: गोशाला ओपी पुलिस ने किया अवैध कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment