Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने की होम वोटिंग II समेत 2 खबरें

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड में गुरुवार को माइक्रो ऑब्जर्वर प्रदीप कुमार सिंह व बीडीओ मधु कुमारी की देखरेख में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की होम वोटिंग कराई गई. टीम ने 13 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के जरिए उनकी वोटिंग कराई. बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की है. इसके आलोक में बीएलओ ने दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं से होम वोटिंग के लिए फॉर्म 12 डी भरवाया था. उसी के आधार पर होम वोटिंग कराई गई. कहा कि निरसा विधानसभा क्षेत्र के एग्यारकुंड प्रखंड में कुल 14 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग कराने हेतु सूची दी गई थी। लेकिन मोहुनबोना कालीमाटी के निवासी अजय कुमार महापात्र की मृत्यु होने के कारण वह वोटिंग नहीं कर पाए. बाकी 13 मतदाताओं की होम वोटिंग कराई गई. होम वोटिंग करने वालों में बासुदेव प्रसाद केसरी, आराधना गोस्वामी, बेबी बाउरी, सोनमती देवी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, शुभम यादव, अशोक हाड़ी, मोहम्मद अतहर आलम, साजिया परबीन, अमरजीत सिंह, देवता देवी, दशरथ महल्ला, मंतोष मंडल, आरती कुमारी शामिल हैं.

कुमारधुबी के डॉ मनोरंजन सिन्हा का निधन

Nirsa : कुमारधुबी क्षेत्र के जाने-माने होमियोपैथ चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिन्हा का गुरुवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. डॉक्टर सिन्हा कुमारधुबी क्षेत्र के चर्चित डॉक्टर थे और कुमारधुबी बाजार के उनका होम्योपैथी का क्लीनिक था. उनके निधन की खबर पाकर क्षेत्र के लोगों ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी. यह भी पढ़ें : जेएमएम">https://lagatar.in/jmm-governments-focus-is-only-on-allowing-infiltrators-to-enter-the-state-babulal/">जेएमएम

सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही