Search

 
 
 

धनबाद : जिले के दिव्यांग बच्चों को मिलेगा सहायक उपकरण, डीसी ने दिए निर्देश

डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय जांच शिविर आयोजित कर दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र निर्गत करें और उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस अभियान में जिले का कोई भी दिव्यांग बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों के 3 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय जांच शिविर आयोजित कर दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र निर्गत करें और उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस अभियान में जिले का कोई भी दिव्यांग बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए.

उन्होंने कहा इसके लिए रांची की कंपनी एलिम्को व झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया जाएगा. इसके तहत 25 अगस्त को पूर्वी टुंडी में, 26 को टुंडी में, 28 को कलियासोल में, 29 को एग्यारकुंड में, 30 अगस्त को धनबाद ग्रामीण व शहरी में, 1 सितंबर को बलियापुर में, 2 को झरिया में, 8 को गोविंदपुर में, 9 को निरसा में, 10 को बाघमारा में व 11 सितंबर  को तोपचांची  प्रखंड में जांच व उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही