Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गरबा में दिव्यांग शुभम और प्राची विजेता

Advertisement
Advertisement

जीवन ज्योति स्कूल में नवरात्रि उत्सव का आयोजन

Dhanbad : दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में इनर व्हील रॉयल क्लब ऑफ धनबाद व द फाउंडेशन ए प्ले स्कूल फॉर किड्स ने नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया. बच्चों ने सांस्कृतिक परिधान में मां अंबे की स्तुति की और गरबा नृत्य पेश कर सभी को मुग्ध कर दिया. लड़कों के ग्रुप में शुभम दास और लड़कियों के ग्रुप में प्राची कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जीवन ज्योति की प्राचार्या अपर्णा दास ने कहा कि स्कूल के विशेष बच्चों के साथ हम सभी त्योहार मनाते हैं. ताकि इन्हे भी उत्सव के महत्व की जानकारी हो सके. इस अवसर पर इनर व्हील रॉयल क्लब ऑफ धनबाद की रंजीत कौर, निधि मुंजाल, शिल्पा मटालिया, इफ्फत नूरी, खुश्बू अग्रवाल और जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धबनाद">https://lagatar.in/dhabanaad-pooja-pandaalon-mein-manachalon-par-cctv-se-raakhegee-najar/">धबनाद

: पूजा पंडालों में मनचलों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही