Search

 
 
 

धनबाद: अनुशासन समिति ने कैश कांड में शामिल तीनों कांग्रेस विधायकों से मांगा जवाब

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को रांची में हुई. समिति के चेयरमैन सह धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि विगत दिनों कलकत्ता में कांग्रेस के विधायकों को हिरासत में लिया गया था. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार उन्हें निलंबित कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया था. परंतु हिरासत में होने के कारण विधायक जवाब देने में असमर्थ रहे. अब मामला प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति में भेजा गया है. अनुशासन समिति ने तीनों विधायकों से 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी जगह अनुशासन समिति का गठन कर संगठन को पारदर्शी एवं अनुशासित बनाने का काम किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jamadobas-woman-accuses-bjp-and-her-brother-of-assault/">धनबाद:

जामाडोबा की महिला ने भाजपा व उसके भाई पर लगाया मारपीट का आरोप  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही