Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सरस्वती पूजा में कुछ निर्देशों के साथ डीजे बजाने पर मिली छूट

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला प्रशासन द्वारा सरस्वती पूजा के विसर्जन में डीजे पर अब भी रोक लगी हुई है. कुछ निर्देशो के साथ पूजा का आनंद लेने के लिए उपायुक्त संदीप सिंह ने तत्काल संघ को थोड़ी छूट दी है. उपायुक्त ने संघ के पदाधिकारियों को सरस्वती पूजा पर छोटे लाउडस्पीकर कम साउंड में बजाने की अनुमति दी है. भोजपुरी गानों को नहीं बजाने का निर्देश भी दिया है. यह जानकारी संघ के महासचिव शिव कुमार बनर्जी ने बरमसिया स्थित जलसा में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. जिला प्रशासन द्वारा सरस्वती पूजा में डीजे पर रोक लगाने से संघ के तमाम सदस्य व पदाधिकारियों में नाराजगी है. विद्युत साउंड एंड डीजे संघ के पदाधिकारियों ने 24 जनवरी को उपायुक्त संदीप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा.  ज्ञापन में संघ ने डीजे पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की तथा अपने व्यपार में नुकसान से अवगत कराया. इसके बाद उपायुक्त ने संघ के पदाधिकारियों को कम साउंड में छोटे लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी है. क्योंकि सरस्वती पूजा के दिन ही गणतंत्र दिवस है. इस कारण भोजपुरी गाने से परहेज करने को भी कहा गया है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव शिवकुमार बनर्जी ने कहा कि उपायुक्त ने कुछ निर्देश के साथ कुछ छूट दी है, जिससे संघ में खुशी की लहर है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशों का पालन करेंगे. पूरी कोशिश रहेगी कि संघ के तमाम सदस्य व पदाधिकारी इसका पालन करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही