Search

 
 
 

धनबाद: पानी के बिल में विसंगति दूर कर ली जाएगी : एमडी

 

विधायक पूर्णिमा सिंह के साथ की झरिया जलापूर्ति योजना की समीक्षा

Dhanbad : पानी के बिल में पाई गई विसंगतियों को दूर करने पर झमाडा एमडी ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को आश्वस्त किया. झरिया में जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की उपस्थिति में नगर आयुक्त सह झमाडा के प्रभारी प्रबंध निदेशक सतेंद्र कुमार के कार्यालय कक्ष में मंगलवार 12 सितंबर को हुई. बैठक में झमाडा के टीम मैनेजर, एसडीओ, जेएमसी के प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएमसी के अधिकारी व  माडा के जेई भी मौजूद थे. इस बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिसमें झरिया बाजार में 150 डीआईए का पाइप लाइन बिछाने का कार्य रेस्टोरेशन के साथ जल्द शुरू किया जाएगा. झरिया में तीन सम्प का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कर तीन माह में पूरा कराया जाएगा. जामाडोबा फिल्टर प्लांट में लगे मोटर काफी पुराने और कम क्षमता के हैं, जिसे बदल कर नया मोटर लगाने पर भी सहमति बनी. जल्द मोटर क्रय का ऑर्डर दिया जाएगा. जल उपभोक्ताओं से बिल में निहित विसंगति को दूर करते हुए जल्द ऑनलाइन जलदर बिल जनरेट कर  उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. शहरी जलापूर्ति योजना के तहत निशुल्क 32000 जल कनेक्शन उपभोक्ताओं को दिया जाएगा. बताते चलें कि वर्तमान में 16063 जल कनेक्शन  है, जिनको जामाडोबा फिल्टर प्लांट से प्रतिदिन 80 एमएलडी तथा तोपचांची से 9 एमएलडी, कुल 89 एमएलडी जल पूरे धनबाद को झमाड़ा द्वारा आपूर्ति की जा रही है. झरिया धर्मशाला रोड, एक्सचेंज रोड में बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम जल्द कराने का निर्देश जेएमसीके प्रोजेक्ट मैनेजर को बैठक में दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही