Search

 
 
 

धनबाद : एचआईवी मरीजों के साथ भेदभाव अनुचित- डॉ. देवेश कुमार

 

 एचआईवी पॉजिटिव व लिंग भेदभाव पर एसएनएमएमसीएच में पैनल चर्चा

Dhanbad : एचआईवी पॉजिटिव मरीजों व आम आबादी के साथ लिंग भेदभाव पर 16 जून को एसएनएमएमसीएच, धनबाद डॉक्टरों ने पैनल चर्चा का आयोजन किया. डॉ. रवि रंजन झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ. ज्योति रंजन, अस्पताल अधीक्षक एके वर्णवाल, विभिन्न विभागों के प्रमुख व पीएसएम विभाग की शोध टीम ने भाग लिया. पीएसएम विभाग की शोध टीम ने अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए. मौजूदा प्रणाली में ट्रांसजेंडरों की बढ़ती भागीदारी और एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के साथ लिंग भेदभाव को कम करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया. रांची रिम्स में पीएसएम के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. देवेश कुमार और धनबाद के डॉ. समीर हाजरा ने शोध निष्कर्षों पर अपने विचार व्यक्त किए. डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के साथ भेदभाव अनुचित है. उन्होंने इस आबादी की जरूरतों को पूरा करने में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की. सवाल-जवाब सत्र में प्रतिभागियों ने शोध के निष्कर्षों, एचआईवी पाजिटिव आबादी के सामने आने वाली चुनौतियों और इन चुनौतियों से निपटने में सरकार और अन्य लोगों की भूमिका पर कई सवाल किए. अंत में इन निष्कर्षों को झारखंड सरकार और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (जेएसएसीएस) को साझा करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में डॉ. सुजीत तिवारी, डॉ. यूके ओझा, डॉ. एसके मुंडा, डॉ. अविनाश, डॉ. आरआर झा, डॉ. एसके चौरसिया आदि ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-roaring-heat-mercury-can-reach-44-degree-on-june-17/">धनबाद

: रुला रही गर्मी, 17 जून को 44 डिग्री पहुंच सकता है पारा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही