Search

धनबाद : रेलवे में असंगठित मजदूरों के साथ भेदभाव, सेवा का समय भी तय नहीं- अशोक

Katras : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व असंगठित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक प्रकाश लाल ने रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एम राघवैया से दिल्ली में मुलाकात रेलवे के मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया. रेलवे प्रबंधन पर ठेका कर्मियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया . कहा कि मजदूरों को न तो सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है, न ही समान वेतन का भुगतान किया जाता है. उनकी सेवा की कोई समय सीमा भी तय नहीं है. आपातकाल स्थिति में उनके परिजनों को भी किसी तरह का लाभ नहीं दिया जाता है. एनएफआईआर के राष्ट्रीय महासचिव ने सारी बातों को सुनने के बाद मजदूरों की समस्याओं पर प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-masons-who-went-to-repair-electricity-in-katras-were-assaulted/">धनबाद

: कतरास में बिजली मरम्मत करने गए दो मिस्त्रियों के साथ मारपीट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//