Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दो स्कूलों में हुई परीक्षा पर चर्चा व पेंटिंग प्रतियोगिता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 जनवरी को "परीक्षा पर चर्चा`` को सफल बनाने के लिए वातावरण निर्माण और जागरुकता बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम की कड़ी में 20 जनवरी को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोविन्दपुर में नौवीं और दसवीं कीछात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि सांसद पशुपति नाथ सिंह मौजूद थे. उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा पर कार्यक्रम का ध्येय बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का दबाव कम करने का है. वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोविन्दपुर में मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा मौजूद थे. उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही