Search

 
 
 

धनबाद: एसएनएमएमसीएच में चर्चा का बाजार गर्म, नहीं पहुंचे छोटे भाई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सुबह के 6 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंबुलेंस से डॉ विकास हाजरा एवं उनके परिवार का शव पहुंचा. जिसके बाद एक-एक कर के उनके परिचित और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचने लगे. धनबाद विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह जेएमएम नेता देबू महतो अस्पताल पहुंचे. इस दौरान कई डाक्टर मौजूद थे. प्रारंभिक कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को 11 बजे इमरजेंसी वार्ड से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जहां 12 बजे से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान जेएमएम नेता देबू महतो जिसके बाद फिर राज सिन्हा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.

हॉस्पिटल नही पहुंचे समीर हाजरा

अस्पताल पहुंचे लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई. भाई नहीं रहा और समीर हाजरा हॉस्पिटल नहीं पहुंचे. यह बड़ा ही दुखद है. चर्चा तो यह भी है कि दो भाइयों के विवाद में एक भाई को जान चली गई. बता दें कि डॉक्टर विकास हाजरा परिवार में बड़े थे, समीर हाजरा छोटे भाई.

 राज सिन्हा की जांच कराने की मांग

विधायक राज सिन्हा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनबाद कोयलांचल के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर विकास हाजरा चिकित्सा के क्षेत्र के अलावा समाज सेवी के रूप में भी जाने जाते थे. उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार से मांग की है कि इस घटना की जांच की जानी चाहिए.

 रागिनी सिंह ने भी जताया दुख, जांच की मांग

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी बहुत ही सुलझे और सरल व्यक्ति थे. उनका इस तरह दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद है. मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है. घटना की जांच होनी चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही