Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झामुमो की बैठक में स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा

Nirsa : झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला संयोजक मंडली द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चिरकुंडा नगर पंचायत समेत तीन प्रखंडों के पदाधिकारियों की बैठक 22 जनवरी को निरसा में हुई. बैठक में धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारी पर चर्चा हुई. प्रत्येक प्रखंड, नगर पंचायत और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को ले जाने की रणनीति बनाई गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेश मरांडी व संचालन नईम शेख ने किया. मौके पर केन्द्रीय समिति संयोजक मंडली के सदस्य अशोक मंडल, धरनीधर मंडल, अलादीन अंसारी, सुखलाल सोरेन, रामनाथ सोरेन, ठाकुर मांझी, रंजीत बाऊरी, दुलाल चक्रवर्ती, विमल चक्रवर्ती, जागीर अंसारी, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के लखी सोरेन, डीडी सिंह, जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी, काजल चक्रवर्ती, उपेंद्रनाथ पाठक, बोदी लाल हांसदा, परेश दास, नाजिर शेख आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही