Search

 
 
 

धनबाद: प्रदेश यादव महासभा की बैठक में संगठन को धारदार बनाने पर चर्चा

 
Dhanbad : धनबाद के बेकारबांध के पास 3 जुलाई सोमवार को प्रदेश यादव महासभा झारखंड का बैठक में पूर्व मुखिया संत लाल यादव को श्रद्धांजलि दी गई. बैठक की अध्यक्षता संजय यादव ने की. मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने संगठन को धारदार तरीके से नया रंग रूप देने की जरूरत बताई. बैठक में संगठन के सक्रिय सदस्य संजय यादव को प्रदेश यादव महासभा धनबाद जिला के सचिव मनोनीत किया गया. उनके कुशल नेतृत्व और साफ छवि की सराहना की गई. इस अवसर पर दर्जनों युवाओं ने प्रदेश यादव महासभा का दामन थामा. धनबाद जिला में कुछ ही महीनों में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में त्रिवेणी यादव, मुकेश यादव, वीरेंद्र यादव, अजय यादव, देवेंद्र यादव, राजेश यादव, राहुल यादव, बिंदु यादव, नरेश यादव, मल्लू यादव,रुपेश यादव, संजय यादव, आदित्य यादव, राकेश यादव, संजीत यादव, मिथिलेश यादव, चंद किशोर यादव, पंकज यादव, धनराज यादव,  विजय यादव, मुरारी यादव,  घनश्याम यादव समेत महासभा के कई सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही