Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला परिषद ग्राउंड में डिजनीलैंड मेला 17 सितंबर से, झूलों का ले सकेंगे आनंद

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद के जिला परिषद मैदान में डिजनीलैंड मेला 17 सितंबर से शुरू हो रहा है. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल शनिवार की दोपहर 3 बजे उद्घाटन करेंगे. मेला 26 अक्टूबर तक चलेगा. यह जानकारी मेला के प्रबंधक मुन्ना सिंह और रंजीत साहनी ने 16 सितंबर को प्रेसवार्ता में दी. बताया कि मेला प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात के 9:30 तक चलेगा. मेले में लोग खरीदारी के साथ विभिन्न तरह के झूलों का आनंद भी ले सकेंगे. फर्नीचर, वुडन हैंडीक्राफ्ट, फैंसी लेडीज सैंडल, बैग, कारपेट, किचन वेयर, वास्तु के समान, कोलकाता ज्वेलरी, कंगन-चूड़ी, परिधान सहित कांच के आइटम के स्टॉल सज गए हैं. आगंतुकों के खाने-पीने का विशेष ख्याल रखा गया है. स्टॉल पर पानी पुरी, भेल पुरी ,चार्ट, चाउमिन, पिज़्ज़ा, बर्गर से लेकर स्वदेशी लिट्टी चोखा तक उपलब्ध रहेगा. बच्चों व युवाओं के ब्रेक डांस, ज्वाइंट व्हील, कोलंबस ड्रैगन, चांद तारा झूला, मिकी माउस, धूम बाइक, मिनी ब्रेक हेलीकॉप्टर राइड सहित अन्य प्रकार के झूलों की व्यवस्था है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-run-a-raid-campaign-against-coal-smugglers-sho-ssp/">धनबाद

: कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाएं थानेदार- एसएसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही