Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी गुरुद्वारा में डिस्पेंसरी का शुभारंभ, होगा मुफ्त इलाज

 
Maithon :  कुमारधुबी बाजार स्थित गुरुद्वारा गरुसिंह सभा प्रांगण में 9 जुलाई को गुरु तेगबहादुर डिस्पेंसरी का शुभारंभ गुरुद्वारा के हजूरी भाई मनप्रीत सिंह ने अरदास कर किया. इस अवसर पर डॉ. आईएम सिंह ने आसपास के क्षेत्र से आये ग्रामीणों की स्वास्थ जांच कर उन्हें  बीमारियों से बचाव की सलाह दी. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह निम्मा ने बताया कि सिख समाज हमेशा गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है. इसी के तहत डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया है. यहां लोगों का निःशुल्क इलाज होगा. डिस्पेंसरी प्रत्येक रविवार को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक खुलेगी. डिस्पेंसरी में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ दवा भी मुफ्त दीउ जाएगी. मौके पर बड़ी संख्या में सिख समाज व अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही