धनबाद : रेलवे के खिलाफ आंदोलन करेंगे फ्रेट कॉरिडोर के विस्थापित
Maithon : कुमारधुबी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के विस्थापित परिवारों की समस्या को लेकर 7अप्रैल को शिवलीबाडी पूरबी मोहल्ला में विस्थापितों की बैठक हुई. निर्णय लिया गया कि शनिवार को मैथन मोड़ स्थित अंबेडकर स्कूल में महाबैठक होगी, जिसमें रेलवे के खिलाफ आंदोलन व कानूनी लड़ाई के लिए रेलव विस्थापित संघर्ष समिति गठन पर निर्णय लिया जाएगा. महाबैठक में मेढा, शिवलीबाड़ी पूरबी व मध्य पंचायत के विस्थापित शरीक होंगे. मौके पर नागेंद्र कुमार, मुन्ना यादव, अजय चौधरी, अशोक साव, अभिषेक जयसवाल, जितेंद्र शर्मा, बिहारी यादव, हृदयानंद यादव, जितेन्द्र यादव, अनिल शर्मा, प्रकाश केडिया, पिंटू ठाकुर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment