Search

 
 
 

धनबाद : विस्थापित मजदूरों ने एमपीएल गेट के समक्ष दिया धरना

 
मजदूरों को 6 माह का गेट पास व हेल्थ सर्टिफिकेट जल्द देने की मांग
Nirsa : विभिन्न मांगों को लेकर एमपीएल विस्थापित व स्थानीय समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल के नेतृत्व में शुक्रवार 15 सितंबर को मजदूरों ने एमपीएल गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया. अशोक मंडल ने बताया कि एमपीएल के अधीन कार्यरत मजदूरों को प्रबंधन तीन माह का गेट पास निर्गत कर रहा है. इससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए अब तीन माह की जगह 6 माह का गेट पास प्रबंधन को निर्गत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ठेकेदार के अधीन कार्यरत मजदूरों को कंपनी द्वारा ब्लड शुगर व अन्य स्वास्थ्य टेस्ट करवा कर प्रमाण पत्र दिया जाता था, जो अब तक नहीं दिया गया. स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एमपीएल में जमा नहीं किये जाने से मजदूरों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एमपीएल प्रबंधन से वार्ता हुई है. जिसमें मांगों को मान लिया गया है. मौके पर काफी संख्या में विस्थापित मजदूर उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-raghuvar-das-reached-dhullu-mahatos-house-expressed-grief-over-mothers-demise/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ढ़ुल्लू महतो के घर पहुंचे रघुवर दास, मां के निधन पर प्रकट किया शोक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही