Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दुधियापानी में खाली सरकारी जमीन पर बसाए जाएंगे विस्थापित आदिवासी

कुमारधुबी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर की जद में 300 की आबादी हुई है विस्थापित

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिला प्रशासन ने कुमारधुबी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के विस्थापित 300 गरीब आदिवासियों को बसाने की कवायद शुरू कर दी है. एग्यारकुंड सीओ अमृता कुमारी के निर्देश पर 6 मई की दोपहर सीआई अशोक मिश्रा के नेतृत्व में टीम एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के आदिवासी टोला पहुंची. विस्थापित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द ही दूसरी जगह बसाया जाएगा. इसके बाद टीम ने गैर आबाद सरकारी जमीन चिह्नित करने के लिए स्थल का निरीक्षण किया. सीआई ने बताया कि दुधियापानी में खाली पड़ी गैर आबाद जमीन पर विस्थापित परिवारों को बसाने की पहल की जा रही है. फिलहाल, टीम के पास नक्शा नहीं है. जमीन चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट सीओ को जल्द भेजी जाएगी. इसके बाद भूमिहीन आदिवासी परिवारों के नाम जमीन की बंदोबस्ती कर बसाया जाएगा. ज्ञात हो कि 4 मई को `लगातार` न्यूज पोर्टल और 5 मई को दैनिक शुभम संदेश ने एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मुंडाधौड़ा आदिवासी टोला के विस्थापितों का दर्द प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों की तंद्रा टूटी और सीओ ने जमीन चह्नित करने के लिए  टीम को भेजा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/factionalism-at-its-peak-in-dhanbad-congress-sheikh-guddus-supporters-burnt-the-effigy-of-the-district-president/">धनबाद

कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, शेख गुड्डू समर्थकों ने जिला अध्यक्ष का फूंका पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही