Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती को लेकर दो पंचायतों में विवाद

Maithon : धनबाद जिला खनन विभाग ने बराकर नदी के बरमुड़ी बालूघाट की बंदोबस्ती एग्यारकुंड प्रखंड की कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के नाम की है. बंदोबस्ती के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है. मेढ़ा पंचायत के मुखिया व ग्रामीणों ने बरमुड़ी बालूघाट पर अपना दावा किया है. मेढ़ा पंचायत के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर के साथ एक पत्र डीसी संदीप कुमार सिंह को भेजा है. पत्र में कहा है कि अंचल कार्यालय ने कुछ नेताओं के दबाव में आकर बालूघाट के संचालन का जिम्मा कालीपहाड़ी पूरब पंचायत को दे दिया है. जबकि बरमुड़ी मेढ़ा पंचायत क्षेत्र में आता है. ग्रामीणों ने डीसी से इसकी जांच कराने का आग्रह किया है. मुखिया मनोज राउत ने कहा कि मेढ़ा पंचायत क्षेत्र में मेढ़ा व बरमुड़ी दो ही राजस्व गांव हैं. ऐसे में बालूघाट की बंदोबस्ती कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के नाम करना सरासर गलत है. अंचल कार्यालय के गलत निर्णय से दोनों पंचायतों के ग्रामीणों में तनाव उत्पन्न हो गया है. वहीं, कालीपहाड़ी पूरब पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि 2010 में भी बरमुड़ी बालूघाट का संचालन कालीपहाड़ी पूरब पंचायत को मिला था, जिसके आधार पर इस साल भी बंदोबस्ती उसी को मिली है. इधर,  सीओ अमृता कुमारी के निर्देश पर सीआई अशोक मिश्रा ने बालूघाट की स्थलीय जांच कर कहा कि बरमुड़ी बालूघाट कालीपहाड़ी पूरब पंचायत क्षेत्र में ही आता है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-people-donated-blood-in-the-camp-of-marwari-youth-brigade/">धनबाद

: मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही