Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झामुमो के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने संयोजक मंडली का पुतला जलाया

Katras :  कतरास (Katras) झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर कमेटी के मनोनयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए पार्टी के एक गुट ने 16 फरवरी गुरुवार को कतरास थाना चौक पर संयोजक मंडली का पुतला दहन किया. नेतृत्वकर्ता मुकेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी में पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा की जा रही है. कार्यकर्ताओं ने मनमाने ढंग से नए मंटू चौहान को झामुमो के स्थापना दिवस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर आपत्ति जताई. विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर संयोजक मंडली का पुतला जलाया. मौके पर रौनक गुप्ता, मनू चौहान, सुजीत रजवार, छोटू दे, राकेश सिंह, भोला कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही