Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आर्थिक तंगी से परेशान धइया के युवक ने फंदे पर झूल कर ली खुदकुशी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के धइया के ठाकुरकुल्ही निवासी युवक रोहित कुमार ने 5 मई की रात साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. 6 मई की सुबह परिजनों ने खिड़की से उसे कमरे में फंदे से झूलते देखा. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. रोहित कुमार बेरोजगार था. आर्थिक तंगी की वजह से वह काफी तनाव में रहता था. परिजनों ने बताया कि रोहित शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में सोने चला गया. दरवाजा अंदर से बंद था. सुबह जब वह देर तक नहीं उठा, तो घर के लोगों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा कि वह फंदे से झूल रहा है. परिजनों ने बताया कि रोहित तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बड़ा भाई गोवा में मजदूरी का काम करता है और मंझला भाई धनबाद में मजदूरी कर परिवार चलाता है. लेकिन रोहित बेरोजगार था. कई महीनों से काम की तलाश में था, पर कहीं काम नहीं मिल रहा था, जिससे वह काफी तनाव में था. सदर थाना की पुलिस अधिकारी शीला लकड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-displaced-tribals-will-be-settled-on-vacant-government-land-in-dudhiapani/">धनबाद

: दुधियापानी में खाली सरकारी जमीन पर बसाए जाएंगे विस्थापित आदिवासी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही