Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत मैथन के कालीपहाडी दक्षिण पंचायत स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान में गुरुवार 28 जुलाई को सोना सोबरन योजना के तहत वस्त्र का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित पंचायत की मुखिया मनोरमा देवी एवं पंसस योगेश सिंह ने 50 लाभुकों के बीच धोती, साडी और लुंगी का वितरण किया. मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन में 10-10 रु पये में सभी राशन कार्ड धारियों को साडी, धोती दी गई है. इस योजना से गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी. मौके पर पूर्व मुखिया प्रेम सिंह, प्रदीप सिंह, विक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: मैथन काली पहाडी दक्षिण पंचायत में धोती-साडी का वितरण
Last Updated: Jul 28, 2022 12:00 AM (IST)