Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी व ब्लीचिंग पाउडर का वितरण

Advertisement
Advertisement
त्रिशक्ति महिला समिति ने आदिवासी ग्रामीणों को किया जागरूक
Katras/Baghmara : बीसीसीएल ब्लॉक ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत त्रिशक्ति महिला समिति ने सोमवार 28 अगस्त को बाघमारा प्रखंड के खानुडीह पंचायत अंतर्गत आदिवासी गांव गोपालपुर और नारायणपुर के दर्जनों ग्रामीणों के बीच डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी व ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया. इस मौके पर त्रिशक्ति महिला समिति की अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने कहा कि बरसात के दिनों में मच्छरों के काटने से मलेरिया, ड़ेंगू इत्यादि बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है. इन बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण किया गया. इसके साथ ही छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर दिया गया. मच्छरदानी व ब्लीचिंग पाउडर मिलने पर ग्रामीणों ने त्रिशक्ति महिला समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अति सुदूर क्षेत्र से आते हैं. जहां पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्या हमेशा बनी रहती है. इस पर समिति की अध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द उक्त समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर समिति की सुलक्षणा सिंह, रीना चौहान, रीना दत्ता, राधिका कुमार, सुनीता बंदोपाध्याय, शिल्पी रानी, नीलम कुमार, उर्मिला शर्मा, सीमा कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-three-degree-college-students-will-bear-the-brunt-of-bbmkus-mistake/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बीबीएमकेयू की गलती का खामियाजा भुगतेंगे तीन डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही