Search

 
 
 

धनबाद : बच्चों के बीच पौधों का वितरण, पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील

 
सिजुआ के बालिका उच्च विद्यालय और प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम Katras : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार 4 जुलाई को कतरास क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय मोदीडीह, सिजुआ और प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल, सिजुआ में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक एमएस दूत एवं अपर महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद मौजूद थे. महाप्रबंधक श्री दूत ने बच्चों के बीच पौधा का वितरण किया एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की. अध्यक्षता व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन कतरास क्षेत्र के पर्यावरण अधिकारी रितेश कुमार ने किया. मौके पर शिक्षक फिरदोस खान, वीना कुमारी, सुमन, अनूप कुमार, कमल प्रमाणिक, नीलकंठ महतो, गोपीचंद गोप, जीतेंद्र कुमार, अंजुमन ख़ातून, नजिया सुल्ताना, नेहा सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-worst-start-of-monsoon-in-last-seven-years/">धनबाद:

विगत सात वर्ष में सबसे खराब रही मानसून की शुरुआत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही