Nirsa :निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलीबाड़ी उत्तर व पूरब पंचायत के विभिन्न पीडीएस दुकानों में सोना सोबरन योजना के तहत मंगलवार 26 जुलाई को लाभुकों के बीच लूंगी साड़ी व धोती वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित जिप सदस्य मो गुलाम कुरैशी ने कहा कि राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को गरीबों तक पहुंचाने का काम कर रही है. साथ ही सरकार गरीबों को सस्ते दामों में राशन भी उपलब्ध करा रही है, जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है. कार्यक्रम में उप प्रमुख विनोद दास, उप मुखिया मो नौशाद, रंजीत मोदी, मो मुस्तकीम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी, धोती का वितरण
Last Updated: Jul 26, 2022 12:00 AM (IST)