Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो की घटना के बाद धनबाद जिला प्रशासन सावधान

Advertisement
Advertisement

जुलूस निकालने की जानकारी ही नहीं दी गई थी: बिजली जीएम

Dhanbad : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में शनिवार 29 जुलाई की सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट से चार लोगों की मौत के बाद धनबाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने एक दिन पहले ही बिजली विभाग को जुलूस के दौरान बिजली काटने का निर्देश दे दिया है. सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. बोकारो की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से कड़ी हिदायत दी गई है. बिजली विभाग के जीएम हरेंद्र सिंह ने बोकारो की घटना को दुखद बताया है. उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से कोई लिस्ट नहीं मिली है. वैसे अपनी ओर से सभी अधिकारियों और कर्मियों को दिशा निर्देश दिया जा चुका है. जिस क्षेत्र से अखाड़े व जुलूस निकलेगा, वहां दिन के 3 बजे से रात 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान धनबाद विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एरिया के अधिकारी और कर्मी सक्रिय रहेंगे. स्थानीय मैनडेज कर्मी भी अपना योगदान देंगे. किसी भी तरह की चूक के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेवार होंगे.

  पहले जानकारी दी गई होती तो नहीं होता हादसा : हरेंद्र सिंह

Dhanbad : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान शनिवार की सुबह 11,000 हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 13 लोगों के झुलसने व 4 की मौत पर बिजली विभाग के जी एम हरेंद्र कुमार सिंह ने घटना को दुःखद बताय है. शनिवार 29 जुलाई को उन्होंने कहा कि बगैर सूचना जुलूस निकालने के कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि जिला प्रसासन को भी इसकी जानकारी नही थी. अगर बिजली विभाग को पहले जानकारी दी गई होती तो बिजली काट दी जाती. उन्होंने कहा कि धनबाद जिला प्रशासन को भी जुलूस निकालने से पहले जानकारी को देने को कहा गया है, ताकि वक्त रहते बिजली काट दी जाए और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही