Search

 
 
 

धनबाद: मुहर्रम में शांत-सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन चौकस

 

27 थाना व 2 ओपी क्षेत्र में रहेगी विशेष निगरानी, 7 जोनल दंडाधिकारी संभालेंगे मोर्चा

Dhanbad: मुहर्रम में शांति और सौहार्द बनाए रखने व विधि-व्यवस्था को लेकर शुक्रवार 28 जुलाई को उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक व अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने संयुक्त आदेश जारी किया. प्रशासनिक दृश्टि से जिले को 7 जोन में बांटा गया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. इसके अलावा सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी.

  29 से 30 जुलाई तक कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

जिला नियंत्रण कक्ष 29 जुलाई के सुबह 6 बजे से 30 जुलाई के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट में 18 दंडाधिकारियों व 9 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 0326-2311217, 0326-2311807 तथा 100 है. अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे.

 27 थाना, 2 ओपी में रहेगी विशेष निगरानी

जिले को धनबाद, कतरास, चिरकुंडा, झरिया, गोविंदपुर, टुंडी व तोपचांची ज़ोन में बांटा गया है. धनबाद, बैंक मोड, सरायढेला, धनसार, केन्दुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, सुदामडीह, पाथरडीह, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, बलियापुर, बरोरा, तेतुलमारी, अलकडीहा, पूर्वी टुंडी, मनियाडीह तथा ईस्ट बसुरिया व लोदना ओपी में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही