Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को जिला प्रशासन कटिबद्ध: डीडीसी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सदर अस्पताल में मरीजों की समस्या व बेहतर इलाज और अस्पताल सुविधा को लेकर 10 फरवरी शुक्रवार को डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल के वार्ड, स्टोर रूम, सहित तमाम विभागों का दौरा कर   वस्तु स्थिति की जानकारी ली. उनके साथ सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा व अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार भी थे. निरीक्षण के बाद डीडीसी शशि प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन सदर अस्पताल में मरीजों को सुविधा मुहैया कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और इसी उद्देश्य से आज अस्पताल की वस्तुस्थिति जानने की कोशिश की गई.  आने वाले दिनों में जिला प्रशासन बैठक कर अस्पताल की सेवाओं व कमियों पर विस्तृत चर्चा करेगा.

इन विभागों का किया निरीक्षण

सदर अस्पताल का निरीक्षण को आये डीडीसी ने शुक्रवार को अस्पताल के डिलीवरी रूम, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड, वेटिंग रूम, मेडिसिन स्टोर रूम, टीकाकरण केंद्र, विभिन्न जांच केंद्र, लॉन्ड्री, बाथरूम जेनरेटर रूम, चैम्बर में मौजूद डॉक्टरों व मरीजो से मुलाकात कर उनकी समस्या को जाना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही