Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: खराब प्रदर्शन वाले बैंकों को जिला प्रशासन नहीं दे डिपॉजिट:सांसद

Advertisement
Advertisement

 डीडीसी ने दी बैंकों को बेवजह ग्राहकों को परेशान नहीं करने की सलाह

Dhanbad: सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सोमवार 11 सितंबर को बैंको की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा जिला प्रशासन खराब प्रदर्शन करने वाले बैंको को डिपोजिट नहीं दे. इसकी शिकायत बैंक के राज्य स्तरीय उच्च अधिकारियों से करें. उन्होंने सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय परामर्शदातृ समिति (डीएलसीसी) की बैठक में कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार मुद्रा लोन देने का काम कर रही है. लेकिन बैंक लोन देने में आनाकानी करता है. लोन नहीं देने का कारण भी स्पष्ट नहीं है. उन्होंने सभी बैंकों को मुद्रा लोन का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा समय पर लोन उपलब्ध कराने को कहा.  सांसद ने कलियासोल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की दूरी को कम करने की बात कही. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने भी बैंकों के निराशाजनक प्रदर्शन पर नाराजगी प्रकट की. उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि किसी भी योजना के लिए अस्वीकृत आवेदनों का सही कारण दर्शाएं. अनावश्यक रूप से आवेदनों को अस्वीकृत नहीं करें. उन्होंने किसानों को राशि समय पर उपलब्ध कराने की बात कही. स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनीधी, सीडी रेश्यो, एनुअल क्रेडिट प्लान, पीएमईजीपी, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई. अगले क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन का निर्देश दिया गया. बैठक में टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, धनबाद विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिन्हा, झरिया विधायक प्रतिनिधि  के.डी. पांडेय, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया रांची के एजीएम  सन्नी श्रीवास्तव, एलडीएम राजेश कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही