Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फ्रेट कॉरिडोर के विस्थापितों का पुनर्वास करे जिला प्रशासन- कुरैशी

Maithon : रेलवे के कुमारधुबी फ्रेट कॉरिडोर के विस्थापित परिवारों के पुर्नवास की मांग को लेकर जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने 10 अप्रैल को धनबाद के डीसी संदीप सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा. कुरैशी ने डीसी को पूरे मामले से अवगत कराया. बताया कि आसनसोल रेल मंडल की ओर से पिछले 5 अप्रैल को मैथन के नयानगर में रहने वाले 39 परिवारों का घर तोड़ दिया है. उजाड़े गये परिवार बेहद गरीब हैं. फिलहाल वे लोग स्कूल, मंदिर, सामुदायिक भवन, क्लब या दूसरों के घर में शरण लिए हुए हैं. कुछ लोग प्लास्टिक का तंबू गाड़कर रात गुजारने को मजबूर हैं. डीसी ने जिप सदस्य कुरैशी को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरे मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है. विस्थापित हुए लोगों की हर संभव मदद की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mercury-rises-9-degrees-in-10-days-heat-increases-trouble/">धनबाद

: 10 दिन में 9 डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही