Search

 
 
 

धनबाद: जिला प्रशासन 23 से 30 सितंबर तक चलाएगा जन संपर्क अभियान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर गुरुवार 22 सितंबर को जन संपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल ने संयोजकों और कलाकारों के साथ बैठक की. उन्हें 23 से 30 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंड व् पंचायतों में चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. इसके साथ उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. खंडेलवाल ने बताया कि सरकारी योजनाओं से संबंधित सेमिनार सह कार्यशाला, पोस्टर, पेंपलेट, बुकलैट, बैनर, नुक्कड़ नाटक, प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो क्लिप दिखाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लाभुक सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं. उन्हें नुक्कड़ नाटक, वीडियो क्लिप आदि के मध्यम से तमाम पहलुओं की जानकारी दी जाएगी. सरकार के आदेश पर जिले में यह पहल की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही