Search

 
 
 

धनबाद जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू, 250 खलाड़ी ले रहे भाग

 
Dhanbad : धनबाद जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 28 जुलाई को कला भवन इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई. डीसी संदीप सिंह ने उद्घाटन किया. प्रतियोगिता 31 जुलाई तक चलेगी. धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस 4 दिवसीय प्रतियोगिता में 200 स्कूली बच्चों समेत कुल 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता अंडर 11, 13, 15, 17, 19 आयु वर्ग के ग्रुप में हो रही है. इसमें प्रदर्शन के आधार पर अगले महीने होने वाली स्टेटलेवेल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम का चयन किया जाएगा. डीसी ने आयोजन के लिए एसोसिएशन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. एसोसिएशन के राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि दो साल के कोरोना काल के बाद बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इस बार प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी स्कूलों के बच्चे भी भाग ले रहे हैं. धनबाद के बैडमिंटन खिलाड़ी हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. मौके पर एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-trees-have-to-be-planted-vasundhara-has-to-be-saved-pooja-ratnakar/">धनबाद:

वृक्ष लगाना है, वसुंधरा को बचाना है : पूजा रत्नाकर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही