Search

 
 
 

धनबाद जिला भाजपा अध्यक्ष का सिंह मेंशन में हुआ सम्मान

 
Sindri : धनबाद जिला महानगर भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रवण राय को सिंह मेंशन में सम्मानित किया गया. भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को अयोध्या के श्रीराम मंदिर का प्रारूप देकर सम्मानित किया गया. श्रवण राय के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए लक्की सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा. इनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पाने में धनबाद भी योगदान देगा. मौके पर विमल सिंह, गुड्डू सिंह, बसंत कुमार सिंह, मनोज कुमार दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-bike-riders-seriously-injured-after-being-hit-by-a-truck-in-birn///////////">गिरिडीह

: बिरनी में ट्रक के घक्के से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही