Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक 18 मई को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक 18 मई को होगी. यह जानकारी जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने 10 मई को हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में दी. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों, नगरों, पंचायतों व वार्डों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत व धारदार बनाने बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा. प्रखंड कमेटियां इस पर काम शुरू कर दें. उन्होंने दावा किया कि 2024 के तहत लोकसभा चुनाव में पार्टी धनबाद सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी. बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, मुख्तार खान, बीके सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह योगी, शाहिदा कमर, कयूम खान, अक्षयवर प्रसाद, गुड्डू खान, मंटू दास, दिनेश यादव, महेंद्र दुबे, सतपाल सिंह ब्रोका, रामचंद्र शर्मा, वकील बाउरी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deep-boring-and-percolation-tank-will-be-constructed-to-promote-agriculture/">धनबाद

: कृषि को बढ़ावा देने डीप बोरिंग व परकोलेशन टैंक का होगा निर्माण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही