Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-mla-raj-sinha-submits-memorandum-to-health-minister-to-stop-retrenchment/">(Dhanbad)
जिला कांग्रेस का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बाघमारा के कांग्रेस नेता शेख गुड्डू व उनके समर्थकों ने 18 मई को रणधीर वर्मा चौक पर जिला अध्यक्ष संतोश कुमार सिंह का पुतला दहन किया था. मामले की जांच के लिए जिला अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. कमेटी के संयोजक बीके सिंह बनाए गए हैं. जबकि सदस्यों में वकील बाउरी व कयूम खान शामिल हैं. कमेटी को घटना की निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है. संतोष कुमार सिंह ने 19 मई को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जारी पत्र में कहा है कि धनबाद जिले में विगत कुछ दिनों से कुछ लोग कांग्रेस के झंडा-बैनर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. पार्टी के झंडा के साथ इन लोगों द्वारा लगातार पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. ऐसा पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है. पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उक्त पार्टी विरोधी कार्य में परोक्ष व प्रत्यक्ष रूप से किन-किन लोगों का हाथ व संलिप्तता है, कमेटी इसकी जांच करेगी. कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व धनबाद जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला को सौंपा जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iron-and-parts-worth-thousands-stolen-from-bccl-workshop-in-bastakola/">धनबाद
: बस्ताकोला में बीसीसीएल के वर्कशॉप से हजारों का लोहा व पार्ट्स चोरी [wpse_comments_template]

Leave a Comment