Search

धनबाद: जिला कांग्रेस की 251 सदस्यीय जम्बोजेट कमेटी की हुई घोषणा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद जिला कांग्रेस की 251 सदस्यीय जम्बो जेट कमेटी की घोषणा कर दी गयी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कार्यालय प्रभारी अमूल्य निरह खलखो ने आज इस पर स्वीकृति की मुहर लगाते हुए लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आज 21 अप्रैल शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इसमें सभी वर्गों के लोगों का समावेश किया गया है. नवगठित 251 सदस्यीय कमेटी में उपाध्यक्ष 25, महासचिव 70, सचिव 95, ट्रेजरर 1, स्पोक्स पर्सन 2, मेम्बरशिप 1, वर्किंग कमेटी मेम्बर 31, स्पेशल इन्वाइट मेम्बर 26 बनाये गये हैं. धनबाद संसदीय क्षेत्र में जोड़ने वाले सभी छ विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कमेटी बनाई गई है.  जो भी कमेटी में रखे गए है, वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं. वे कांग्रेस के लिए निष्ठा भाव से कार्य करते रहे हैं. श्री सिंह ने कहा कि 2024 में धनबाद से भाजपा को उखाड़ फेंकना है. जिन लोगों का नाम इस लिस्ट में नही है, उनसे भी काम लिया जाएगा. महिलाओं को कमेटी में पर्याप्त जगह दी गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp