Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में बना जिला नियंत्रण कक्ष

Dhanbad : झारखंड बोर्ड (जैक) की मैट्रिक व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है. धनबाद जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. डीसी संदीप सिंह ने एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया हैं. परीक्षा से संबंधित गड़बड़ियों या किसी तरह की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9431126246 व ई-मेल आईडी : sdo.dhanbad@gmail.com पर दे सकते हैं. यह व्यवस्था राज्य के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में की गई है. परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी. मैट्रिक की परीक्षा जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 88 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक ली जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-woman-and-her-daughter-injured-after-being-hit-by-a-car-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में कार के धक्के से बाइक सवार महिला और उसकी बेटी घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही