Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : होली में चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. 22 थाना क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष तथा पुलिस कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा. सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी. संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विषय के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए है.

7 जोनल दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी संभालेंगे कमान

कतरास ज़ोन के लिए डीटीओ ओम प्रकाश यादव व बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशा मुर्मू, धनबाद में सहायक निदेशक नियोजनालय अक्षय कुमार सिंह तथा एएसपी मनोज स्वर्गियरी, चिरकुंडा ज़ोन में डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर व निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीतांबर सिंह, तोपचांची ज़ोन में  भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा तथा तोपचांची पुलिस निरीक्षक शारदा रंजन प्रसाद, झरिया जोन में सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह तथा सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में डीपीओ महेश भगत तथा डीएसपी मुख्यालय (प्रथम)  अमर कुमार पांडे, टुंडी ज़ोन में  सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे. धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर एवं कतरास थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रहेगी.

  तीन शिफ्ट के लिए 36 दंडाधिकारी

होली पर जिला नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा. एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे.जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311107 एवं 100 है. जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सहायक एवं अनुसेवक उपस्थित रहेंगे. साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष भी लगातार कार्यरत रहेगा. नियंत्रण कक्ष में तीन शिफ्ट के लिए 36 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. एक शिफ्ट में 12 दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-mother-is-giving-exam-with-a-milk-mouthed-child/">देवघर

: दुधमुंहे बच्चे के साथ परीक्षा दे रही है मां [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/deoghar-mother-is-giving-exam-with-a-milk-mouthed-child/">

   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही