Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक ढूंढ रहा जिला शिक्षा विभाग

Dhanbad : तामझाम एवं प्रचार-प्रसार के साथ धनबाद जिले को तीन उत्कृष्ट विद्यालयों की सौगात मिली है. लेकिन उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत के लगभग 18 दिनों के बाद भी इन स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग नहीं हो पाई है. जिला शिक्षा विभाग इनके लिए उत्कृष्ट शिक्षकों की खोज में लगा है. विभाग के सूत्रों की मानें तो विभाग सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से पास आउट अंग्रेजी भाषा में बात करने वाले शिक्षकों की तलाश कर रहा है, ताकि वे उत्कृष्ट विद्यालय में अपने शिक्षण कौशल को बच्चों को सीखा सकें.

सीट निर्धारण के लिए बैठक 22 मई को

वहीं, दूसरी ओर जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल जिला स्कूल और एसएसएलएनटी महिला स्कूल में 10वीं और 11वीं की सीटों के निर्धारण के लिए 22 मई को बैठक बुलाई गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन रजवार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एडीपीओ विजय कुमार भी हिस्सा लेंगे. ज्ञात हो कि उत्कृष्ट शिक्षकों की खोज की जिम्मेवारी एडीपीओ को भी दी गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-plus-2-schools-are-not-ready-for-intermediate-studies-25-thousand-students-in-limbo/">धनबाद

के प्लस 2 स्कूल इंटर की पढ़ाई को तैयार नहीं, 25 हजार विद्यार्थी अधर में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही